जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई जिला पदाधिकारी बैठक, आगामी कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजनाआगामी मंडल बैठकों के लिए नियुक्त किए गए वक्ता
छिंदवाड़ा-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी को आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कार्यसमिति बैठक को सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, नवनिर्वाचित अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक द्वारा सम्बोधित किया गया।बैठक शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन कर तथा वंदेमातरम गीत का गायन कर किया गया। राष्ट्रगीत के उपरांत भाजपा परिवार से जुड़े दिवंगत पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक संदेश का वाचन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी द्वारा किया गया।सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण का किया गया वाचन
कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा किया गया। उक्त अभिभाषण में मोदी सरकार के द्वारा किए गए जनलाभकारी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दिया अध्यक्षीय उद्बोधनभाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला पदाधिकारी बैठक में अपना प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में शेषराव यादव ने सर्वप्रथम लोकसभा और अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि पहले हमारा जिला प्रतिनिधित्व की दृष्टि से सूखा हुआ था लेकिन अब केंद्र में सांसद बंटी विवेक साहू के रूप में एवं प्रदेश में विधायक कमलेश शाह के रूप में प्रतिनिधित्व मिल गया है। उन्होंने कहा कि अब हमारा जिला चहुमुँखी विकास को प्राप्त करेगा।जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक ने रखी आगामी कार्य योजनाभाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री संतोष पारिक ने भारतीय जनता पार्टी की भोपाल में संपन्न बैठक में जिले हेतु तय किए गए आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना प्रस्तुत किए साथ ही इन कार्यक्रमों में पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के करणीय कार्यों को विस्तार से बताया।जिला महामंत्री परमजीत बिज द्वारा प्रस्तुत किया गया बधाई प्रस्ताव
बधाई प्रस्ताव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रेषित की गई। प्रस्ताव में बताया गया कि मजबूत और निर्णायक सरकार में विश्वास, सुशासन स्थिरता और निरंतरता में विश्वास, ईमानदारी और कड़ी मेहनत में विश्वास, सुरक्षा और समृद्धि में विश्वास, 2024 का ये चुनाव नीति, नीयत, निष्ठा और निर्णयों पर विश्वास का चुनाव रहा है।जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी द्वारा प्रस्तुत किया गया राजनीतिक प्रस्तावराजनीतिक प्रस्ताव में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम और प्रदेश के सामूहिक प्रयासों के बल पर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने पहले विधानसभा चुनाव-2023 और फिर लोकसभा चुनाव-2024 में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है।राजनीतिक प्रस्ताव के उपरांत नवनिर्वाचित विधायक कमलेश शाह द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया एवं उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, नत्थन शाह, चौधरी गंभीर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत विज, श्रीमती ज्योति डेहरिया, जिला उपाध्यक्ष दारा जुनेजा, नीरज बंटी पटेल, अखिलेश शुक्ला, योगेश साहू, लखन वर्मा , आशीष ठाकुर, अमित सक्सेना समेत जिला पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।आगामी मंडल बैठकों के लिए नियुक्त किए गए वक्ताछिंदवाड़ा जिले से वक्ता के रूप में छिन्दवाड़ा नगर मंडल एक में विजय झांझरी, छिन्दवाड़ा नगर दो जगेन्द्र अल्डक, छिन्दवाड़ा ग्रामीण अमित सक्सेना, श्रीमती गरिमा दामोदर, सारना मंडल विजय पांडे, अजय दीपक सक्सेना, चौरई नगर मंडल लखन वर्मा, चौरई ग्रामीण मंडल नीरज बंटी पटेल, अरूण चंदेल, कुण्डा मंडल सौरभ ठाकुर, चांद मंडल पंडित रमेश दुबे, बिछुआ मंडल अरविंद राजपूत, परासिया नगर मंडल मोहन पाल, राजेश दारा जुनेजा, शिवपुरी मंडल श्रीमती ज्योति डेहरिया, पगारा मंडल परमजीत सिंह विज, उमरेठ मंडल अनुज पाटकर, नरेन्द्र विश्वकर्मा, जुन्नारदेव नगर मंडल आशीष ठाकुर, जुन्नारदेव ग्रामीण नत्थनशाह कवरेती, दमुआ नगर मंडल कमलेश उइके, दमुआ ग्रामीण मंडल योगेश साहू, तामिया मंडल सैयद जाफर, दर्शन मिगलानी, अमरवाड़ा नगर मंडल मनोज नेमा, अमरवाड़ा ग्रामीण टीकाराम चन्द्रवंशी, सुरलाखापा मंडल उत्तम ठाकुर, सिंगोडी मंडल चौधरी गंभीर सिंह, संजय पटेल, हर्रई मंडल विक्रम अहके, जितेंद्र शाह, बटकाखापा मंडल हजारी साहू, छिन्दी मंडल सुश्री मोनिका बट्टी, अखिलेश शुक्ला, मोहखेड मंडल रिजवान कुरैशी, सांवरी मंडल सुखनंदन जावरे नियुक्त किए गए।
धन्यवाद ।

