खंभे से टकराया मजदूरों से भरा चौपाइयां वाहन 10 लोग घायलसोनापिपरी मार्ग पर हादसा, अस्पताल में चल रहा इलाज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आँखे उमरेठ अंतर्गत सोनापिपरी से उमरेठ मार्ग पर शुक्रवार सुबह मजदूरों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे गामा खंभे से जा टकराया। हादसे में वाहन में सवार 10 मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए परासिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार खुखरियामाल गांव से मजदूर खेत में धानिया उखाड़ने के काम के लिए वाहन से जा रहे थे।

*खेतों में काम करने जा रहे थे मजदूर*

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर खेतों में धानिया उखाड़ने के कार्य के लिए जा रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों कृषि कार्यों के लिए मजदूरों का आवागमन लगातार बना हुआ है। इसी दौरान सोनापिपरी-उमरठ मार्ग पर यह हादसा हो गया। दुर्घटना में वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। हालाकि वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सोनापिपरी के पास रेलवे पटरी किनारे पहुंचने के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन में उस समय करीब 13 मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। अनियंत्रित गामा वाहन सड़क

किनारे लगे खंभे से जा टकराया, जिससे उसमें सवार मजदूरों को चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए परासिया अस्पताल लाया गया यहां से गंभीर रूप से घायल 4 मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default