उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का रविवार 18 सितंबर को जबलपुर आगमन होगा। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ यहाँ राजा शंकर शाह-कुँवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम तथा जस्टिस जे.एस. वर्मा स्मृति व्याख्यान माला में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उप राष्ट्रपति के साथ सभी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का सुबह 9.55 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से जबलपुर के डुमना विमानतल पर आगमन होगा। उप राष्ट्रपति को डुमना विमानतल पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा।

स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उप राष्ट्रपति सुबह 10 बजे डुमना विमानतल से मानस भवन के लिये प्रस्थान करेंगे तथा यहाँ सुबह 10.30 बजे जस्टिस जे.एस. वर्मा स्मृति व्याख्यान माला में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ मानस भवन से दोपहर 12.30 बजे माल गोदाम पहुँचेंगे और अमर शहीद राजा शंकर शाह-कुँवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़, राजा शंकर शाह-कुँवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद दोपहर 12.45 बजे राजा शंकर शाह-कुँवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ डुमना विमानतल से दोपहर 3.40 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्लीप्रस्थान करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default