बटकाखापा और आसपास के ग्रामीण में वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या से किसान परेशान सौंपा ज्ञापन
हरिओम नेमा
बटकाखापा ट्रांसफार्मर जला 3 से 4 दिन हो गए अभी तक बटकाखापा बिजली विभाग ने नहीं जमाया नया ट्रांसफार्मर ,,,विभाग को नहीं कोई सुध
ग्रामीणों में भारी आक्रोश कभी भी कर सकते हैं बटकाखापा बिजली विभाग का घेराव
बटकाखापा---- किसानों के लिए मुसीबत बना वोल्टेज और हो रही लगातार बिजली कटौती जबकि बटकाखापा के आसपास से लगे सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बटकाखापा एक बड़ा बिजली विभाग का सबस्टेशन माना जाता है और कुछ दिन पहले बटकाखापा सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर जल गया था और और बिजली विभाग के द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए ग्रामवासियों को आश्वासन नया ट्रांसफर लगाने का दिया गया था मगर आज तक 3 से 4 दिन हो गए अभी तक नहीं लगा दूसरा ट्रांसफार्मर बटकाखापा के ग्रामवासी बिजली कई कई घंटे बंद रखना और लगातार बिजली कटौती को लेकर कर रहे मुसीबत का सामना और बिजली विभाग को नहीं इस और कोई सुध और जहां बटकाखापा के आसपास के कई ग्रामीण गांव में वोल्टेज और बिजली सही टाइम से किसानों को सिंचाई के लिए सही समय पर नहीं मिलने बिजली को लेकर और भी कई समस्याएं है ग्रामीणों के किसानों का कहना है कि लगातार हर महीने बिल और खेतों में सिंचाई करने के लिए किसान टीसी जमा करता है उसके बाद भी लगातार बिजली कटौती और बराबर वोल्टेज नहीं मिलने व लगातार बिजली बंद रहने से हमारी फसलों का भारी नुकसान हो रहा है हम सभी किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे है हर वर्ष बिजली विभाग किसानों के साथ ऐसा क्यों करता है बटकाखापा के आसपास के कई ग्रामीण गांव के किसानों में भारी आक्रोश कभी भी हो सकता है बिजली विभाग का घेराव बटकाखापा बिजली विभाग किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए क्या खरा उतर पाएगा हो पाएगी समस्या का समाधान या फिर ऐसे ही किसान करते रहेंगे मुसीबतों का सामना कभी भी कर सकते हैं समस्त किसान बिजली विभाग को लेकर कर सकते हैं उग्र आंदोलन,,,,।
Tags
बटकाखापा

