छिंदवाड़ा:-महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को समाज भवन में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णराव निनावे की अध्यक्षता में हुई।जिसमें वार्षिक आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया.ततपश्चात पूर्व प्रबंध जिला कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से रामकुमार निनावे को जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। हालांकि जिलाध्यक्ष पद के लिए दो नामों पर विचार हुआ.इनमे पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णराव निनावे और रामकुमार निनावे दो नाम आये.सर्वसम्मति बनाने के मकसद से पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णराव निनावे ने रामकुमार निनावे के नाम पर सहमति दी.इसके बाद उपाध्यक्ष के लिए ऋषि सोनी,छत्रपति सोनी,राधेश्याम सोनी,अशोक सोनी,देवराव सोनी,सुरेंद्र सोनी,दयाराम सोनी,सचिव भास्करराव सोनी,सहसचिव महेश सोनी,कोषाध्यक्ष शयामराव पोरगढ़े,संगठन मंत्री जगदीश सोनी,अयोध्या सोनी,रामता सोनी,प्रचार मंत्री रामू सोनी,नंदकिशोर सोनी,राकेश सोनी,मीडिया प्रभारी गयाप्रसाद सोनी,सहमीडिया प्रभारी प्रमोद खरबड़े,कार्यकारी सदस्य रामकुमार सोनी,नेतराम सोनी,बबनराव सोनी,गोविंद सोनी,संरक्षक दिनकरराव येरपुड़े,जिला संयोजक कृष्णराव निनावे के नाम पर मोहर लगा दी.बैठक के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकुमार निनावे ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.इस दौरान उमरानाला, सौंसर,चौरई,सिंगोड़ी,भैसादंड, बिछुआ, मैघदौन, उमरानाला समेत अन्य जगहो के समाजिक बंधू बड़ी संख्या मे उपस्थित थे.


