बच्चों और महिलाओं की विभिन्न स्पर्धा का आयोजन
श्री नवीन दुर्गा महिला मंडल का अभिनव आयोजन
जुन्नारदेव----- श्रीनवरात्र के पावन अवसर पर श्री नवीन दुर्गा महिला मंडल, वार्ड क्रमांक 2-4 के द्वारा विभिन्न स्पर्धाओ का आयोजन किया गया। इस 5 दिवसीय आयोजन में गरबा का आयोजन विभिन्न थीम पर किया गया। इस आयोजन को मुख्यतः महिलाओं और बच्चों तक ही सीमित रखा गया था। इसके तहत बच्चो एवं महिलाओं के विभिन्न खेल सहित थाली सज्जा, फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इन स्पर्धाओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि अधिवक्ता रंजीता डेहरिया, शानू चौरसिया, अनिता बेग एवं रश्मि बेलसरे के द्वारा सम्मानित किया गया। इस पांच दिवसीय आयोजन के लिए आयोजन मंडल की अध्यक्ष सीमा चौरसिया, उपाध्यक्ष रीता विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष भावना जोशी, सचिव किरण विश्वकर्मा और समस्त महिला मंडल के द्वारा अथक प्रयास किए गए।

