जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने किया ध्वजारोहण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने किया ध्वजारोहण
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला पंचायत में ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे. 
उसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष अमरवाड़ा के स्टेडियम ग्राउंड पहुंचे जहां उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया. एवं मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया गया. इस दौरान परेड बैंड की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा उन्हें सलामी भी दी गई. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई. कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह , जिला पंचायत सदस्य चंपालाल कुर्चे , वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक तिवारी , संजय परतेती , , अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे , जनपद सीईओ मूंगा राम मेहरा , नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी , जनपद अध्यक्ष नितेश कंगाली एवं गणतंत्र दिवस मनाने पहुंचा अपार जनसमूह उपस्थित रहा. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default