छिंदवाड़ा।विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था के द्वारा परशुरामजी के प्रकटोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ ब्रह्म वंशजो का सम्मान किया गया। जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और समाज हित में लगाया और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, ऐसे महान व्यक्तित्व को सम्मानित कर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था गौरवांवित है।जिला अध्यक्ष अर्पिता शुक्ला ने बताया ,आयोजन शिक्षक कॉलोनी में राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती शरद मुकेश मिश्रा की मुख्य रूप से उपस्थिति में हुआ। भगवान परशुरामजी का पूजन अर्चन कर सम्मान
समारोह आरम्भ किया गया, जिसमें पंडित आर. एन. त्रिपाठी 97वर्ष रिटायर प्रिंसिपल उमरानाला, पंडित आर. के. पांडे 93 वर्ष रिटायर प्रिंसिपल मल्टीपरपस स्कूल ,पंडित एस. एल. शर्मा 91 वर्ष रिटायर प्राचार्य चांदामेटा हायर सेकेंडरी स्कूल,पंडित एस. के. वाजपई 86 वर्ष रिटायर फारेस्ट रेंजर, प्रमोद कुमार चौबे शिक्षक, सभी को भगवान परशुराम की प्रतिमा, शॉल ,श्री फल, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियो ने शब्द सुमन अर्पित किए ।कार्यक्रम का संचालन शिवानी दुबे एवं मृदुला शर्मा ने किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती शरद मुकेश मिश्रासम्भाग प्रभारी सुनीता शुक्ला, संभाग कार्यकारी अध्यक्ष रजनी तिवारी,सम्भाग उपाध्यक्ष अंजना त्रिपाठी, संभाग मीडिया प्रभारी पुष्पा मिश्रा,जिला अध्यक्ष अर्पिता शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष रश्मि त्रिपाठी, जिला सचिव रेखा पाठक, मीडिया प्रभारी मृदुला शर्मा, संगठन महामंत्री शिवानी दुबे, संयोजक अनुराधा तिवारी, महामंत्री किरण करुणा शर्मा ,नगर संरक्षक कमला चौबे,नगर उपाध्यक्ष कविता दंडवते,विशम्भर नाथ शुक्ला ,संजय शर्मा,
एवं समस्त विप्र नारी की बहनें शामिल रही।

