चलती ट्रेन में चढ़ते युवक की टीचर ने बचाई जान नागपुर शहडोल ट्रेन में चढ़ते समय बाल-बाल बचा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
चलती ट्रेन में चढ़ते युवक की टीचर ने बचाई जान नागपुर शहडोल ट्रेन में चढ़ते समय बाल-बाल बचा
जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता छिंदवाड़ा से ट्रेन में लटके युवक की जान बचाने का विडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वीडियो कल बुधवार को जुन्नारदेव के हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति चलती ट्रेन को पकड़ने लटका हुआ था। स्टेशन में खड़े दूसरे व्यक्ति ने उसकी जान बचाई।

छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जाने वाली शहडोल एक्सप्रेस हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। युवक नाश्ता लेने उतरा तभी ट्रेन अचानक स्टेशन से आगे निकलने लगी। युवक ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रेन में लटक गया। अचानक पैर स्लिप होने की वजह से चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जाने लगा तभी वहां मौजूद एक शिक्षक ने बिना देरी किए अपनी जान की परवाह न करते हुए युवक की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रहा युवक अपने परिवार के साथ ट्रेन मैं सफर कर रहा था, जब हिरदागढ़ में रुकी तो नाश्ता लेने गया तो वहीं ट्रेन चलने लगी। युवक चलती ट्रेन में चढ़ने लगा पैर स्लिप होने से युवक लगभग प्लेटफार्म पर 100 मीटर की दूरी तक घिसटता रहा। अभी वह सुरक्षित है। स्टेशन में खड़े यात्रियों और मौजूद लोगों ने जान बचाने वाले टीचर की सराहना की। हालांकि इस घटना की पुलिस के पास जानकारी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default