लोकायुक्त टीम की ताबड़ तोड़ करवाई रंगे हाथ धराया रिश्वत लेते सचिव

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
लोकायुक्त टीम की ताबड़ तोड़ करवाई रंगे हाथ धराया रिश्वत लेते सचिव
जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता परासिया रावनवाड़ा लोकायुक्त टीम की ताबड़ तोड़ करवाई रंगे हाथ धराया रिश्वत लेते सचिव सोमवार सुबह 1:00 बजे के करीब रावनवाड़ा हनुमान मंदिर के समीप पंचायत सचिव राजकुमार सोनी को नियाज खान के हाथों रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त टीम ने l

आवेदक नियाज अहमद खान पिता मुमताज अहमद खान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रावनवाड़ा तहसील परासिया जिला छिंदवाड़ा जो कि ग्राम पंचायत रावनवाड़ा में उपसरपंच के पद पर नियुक्त है नियाज अहमद खान द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर महोदय को शिकायत किया गया की उसके द्वारा ग्राम पंचायत रावणवाड़ा में 6 पुलिया बनवाई गयी थी एवं पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी जिसकी कुल लागत 90000 रुपए थी जिसका बिल पास करने की एवज में ग्राम पंचायत रावणवाड़ा के सरपंच अरुण कुमार नवेत एवं सचिव राजकुमार सोनी के द्वारा ₹20000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी उक्त शिकायत का सत्यापन उपरांत आज दिनांक 30/12/2024 को कार्यवाही की गई जिसमें आरोपीयो के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7,के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
*ट्रेप दल सदस्य-* इंस्पेक्टर कमल सिंह उइके, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दिवान एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default