गेहूं, चना, मसूर और सरसों फसल पंजीयन की अंतिम तिथियां घोषित, किसान समय पर कराएं पंजीयन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
गेहूं, चना, मसूर और सरसों फसल पंजीयन की अंतिम तिथियां घोषित, किसान समय पर कराएं पंजीयन
गेहूं, चना, मसूर और सरसों फसल पंजीयन की अंतिम तिथियां घोषित, किसान समय पर कराएं पंजीयन

छिंदवाड़ा। जिले के किसानों के लिए रबी फसलों के पंजीयन को लेकर प्रशासन ने अपील जारी की है। कलेक्टर छिंदवाड़ा हरेन्द्र नारायन तथा उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने जिले के सभी किसानों से गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों फसल का पंजीयन निर्धारित समय सीमा में कराने का आग्रह किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार जिले की 88 सहकारी समितियों सहित कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे तथा किसान स्वयं अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से भी फसल पंजीयन करा सकते हैं।

कृषि विभाग के अनुसार गेहूं फसल के पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026, चना एवं मसूर के पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 तथा सरसों के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

कलेक्टर द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों, कृषि विस्तार अधिकारियों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों, राजस्व विभाग के पटवारियों, तहसीलदारों, पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के किसानों को पंजीयन केंद्र तक पहुंचाकर उनका अनिवार्य रूप से पंजीयन सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फसल का पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default