सच की आंखें छिन्दवाड़ा/25 अप्रैल 2026/ पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा में 26 अप्रैल 2026 से 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जबलपुर से पधार रहे डी.सी. श्री दिग्गराज मीना द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता में पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा (प्रथम पाली), पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा (द्वितीय पाली), पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय सी.एम.एम. जबलपुर, पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 जी.सी.एफ. जबलपुर, पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रीवा तथा पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 सागर के लगभग 250 छात्र भाग लेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिप्रसाद धारकर द्वारा अपने विद्यालय से अन्य विद्यालयों में जाकर प्रतिभागिता करने वाले द्वितीय पाली के 60 एवं प्रथम पाली के 72 विद्यार्थियों को खेल सामग्री प्रदान की गई। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क को बढ़ावा देना है। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता की सफलता की कामना की है।
0 टिप्पणियाँ