यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, 12 चालान काटे

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, 12 चालान काटे

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, 12 चालान काटे

सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। थाना देहात जिला छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा 21 मई 2026 को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। इस दौरान टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन चालकों को यातायात के सांकेतिक चिन्हों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने एवं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 12 चालान बनाए गए।

कार्रवाई के दौरान बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, मौके पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने, बसों में फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट एवं फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता नहीं होने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने जैसे मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 4 हजार 200 रुपये का समन शुल्क वसूल किया।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक संदीप राजपूत, उपनिरीक्षक नितेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक संजय उईके, महेंद्र सिंह, आरक्षक सौरभ बधेल, महिला आरक्षक रानू बघेल एवं प्रमिला की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ