सच की आंखें भोपाल/छिन्दवाड़ा/31 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में किसानों और स्थानीय निवासियों के साथ "मन की बात" कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का यह 134वां संस्करण था। शुजालपुर (जिला शाजापुर) के शासकीय जेएनएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, सांसद श्री महेंद्र सोलंकी, विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी, अन्य जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ