ग्राम पंचायत सावरनी के पशु हाट बाजार का किया गया निरीक्षणअनुविभागीय अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

पांढुर्णा / 28 मई 2026/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत सावरनी में आयोजित पशु हाट बाजार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाजार में साफ-सफाई, पेयजल, पशुओं के ठहराव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पशु हाट बाजार में आने वाले व्यापारियों एवं ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default