सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रबुद्धजनों, बुजुर्गों और प्रमुखजनों का अभिनंदन कर किया सम्मानसांसद ने मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर किया विशेष जनसंपर्क

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें छिन्दवाड़ा। मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर और गांवों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इसे एक उत्साह के रूप में मनाया जा रहा है, इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू भी शहर सहित गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क करते हुए इस सफलतम 12 वर्ष के मोदी कार्यकाल के साक्षी बने प्रबुद्धजनों, बुजुर्गों और प्रमुखजनों का अभिनंदन करते हुए उनका सम्मान भी कर रहे है।
            मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर को  सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना और डाॅक्टर अनिल सक्सेना के निवास स्थान पहुंचकर जहा उनसे भेंट की वहीं उनका अभिनंदन करते हुए उनका सम्मान भी किया। वहीं विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत राहुल भसीन और शिवेन्द्र सिंह रघुवंशी से मुलाकात करते हुए उनका अभिनंदन किया वहीं शिवेन्द्र सिंह रघुवंशी के पुत्र आर्यमन सिंह रघुवंशी को बिलासपुर का जज नियुक्त होने पर सम्मानित भी किया। साथ ही उमाशंकर राय, मनोहर ठाकरे, मुकेश प्रजापति, भास्कर मिश्र एवं संकेत अग्रवाल से मुलाकात करते हुए उनका अभिनंदन और सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, मनोज सक्सेना, अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर,राहुल बंटी उईके, सत्येन्द्र ठाकुर, विशवेन्द्र बैस, ओम चैरसिया, अभिषेक राय सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित थे।  
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default