26 जून को मुहर्रम,को लेकर आठनेर में शांति समिति की बैठक संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

  सच की आंखें आठनेर । आज 22 जून को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मोहर्रम के आयोजन एवं मोहर्रम के संबंध में चर्चा
26 जून को मुहर्रम मनाया जायेगा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि शहर में शांति और अमन-चैन बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अहम रहती है। एवं नगर की शांति व्यवस्था एवं नगर में अमन चैन कायम रहे जिसको लेकर सभी जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के साथीयो का सहयोग मिलेगा और मोहर्रम का त्यौहार भाईचारे से मनाया जाए इसी को लेकर आज  बैठक आयोजित की गई है बैठक के बिंदु निम्न अनुसार है

*मुख्य बिंदु:*  
1. *बैठक का उद्देश्य:* 26 जून को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना  
2. *चर्चा के विषय:* बिजली, पानी और विद्युत केबल की व्यवस्था  
3. *ताजिया मार्ग:* शाम 5 बजे से बाजार चौक मेंताजिया जमा होंगे।  एवं देर रात तक दर्शन एवं दूसरे दिन शनिवार को ताजियों की विदाई राम मोहल्ला पटेल मोहल्ला हनुमान मोहल्ला होते हुए छोटा बस स्टैंड एवं होते हुए करबला नदी पर प्रातः 9:00 बजे  विसर्जन होगा  
4. *व्यवस्था:* नगर परिषद द्वारा विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई की व्यवस्था। पुलिस द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा  कीजायेगी
5. *उपस्थिति:* वरिष्ठ-युवा पत्रकार, व्यापारी बंधु, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस-भाजपा प्रतिनिधि शामिल हुए  भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक प्रतिनिधि श्री मनोज जगताप नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जीतपुरे  सभापति अजय पोटफोडे पार्षद फर्रुखकाजी पूर्व पार्षद योगेश जगताप कांग्रेस नगर अध्यक्ष जानी पठान खुर्शीद भाई शेखसुल्तान शेख  अस्सुशेख वसीम भाजपा  अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एवं पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सोनी ऋषभ अवस्थी चंद शाह आशीष ठाकरे सब इंस्पेक्टर एम,एल ठाकरे एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहा
6. *थाना प्रभारी का बयान:* शहर में शांति और अमन-चैन बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अहम रहती है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने सभी पत्रकार बंधुओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द से ही हमारा शहर हमेशा शांतिपूर्ण बना रहता है। उन्होंने मुहर्रम पर्व पर सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default