किसानों को वितरित किए निःशुल्क अरहर बीज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें छिन्दवाड़ा। शासन की योजनांतर्गत ग्राम पंचायत बीजेपानी में कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र के किसानों को अरहर के बीच का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने किसानों एवं आमजनों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दिनेशकांत मालवीय, मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, जनपद सदस्य सुशील गोलू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष बलवान चौरिया, सरपंच अनिल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर शिवहरे, रामभरोस साहू, लेखचंद साहू, कृषि विभाग के अधिकारी सी.एल. अवस्थी, संजय नरवरे, बलवान सिंह वरवड़े, अशोक कुमार डोंगरे, सचिव अंगद सिंह चौरे, रोजगार सहायक अनिल चौरे सहित बड़ी संख्या में किसान एवं आमजन उपस्थित थे। 
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default