सांसद बंटी विवेक साहू ने बंदेवार परिवार को बंधाया ढांढस

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें छिन्दवाड़ा। खैरी भोपाल निवासी हरिप्रसाद बंदेवार की धर्मपत्नि का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गहन दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार को हरिप्रसाद बंदेवार के निवास स्थान पहुंचकर जहां स्वर्गीय श्रीमती बंदेवार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जहा श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं बंदेवार परिवार से मुलाकात करके उन्हें ढांढस बंधाया।
          इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि श्रीमती बंदेवार का आकस्मिक निधन होना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पूर्ण आत्मा को शांति प्रदान करते हुए उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, बंटी पटेल, मनोज सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित थे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default