सच की आंखें छिन्दवाड़ा/01 जून 2026/ नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार नगर निगम अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान जिला उद्योग कार्यालय से शुक्ला ग्राउंड तक सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए गन्ने के हाथ ठेलों को हटवाया गया। इसके साथ ही ईएलसी चौक, सिटी कोतवाली, जिला चिकित्सालय के सामने, पोस्ट ऑफिस के पास तथा टाउन हॉल के सामने संचालित हाथ ठेलों एवं फुटकर व्यापारियों को सड़क से हटाकर व्यवस्थित किया गया।
नगर निगम अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा सभी व्यापारियों को निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने तथा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़क एवं यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा के लिए सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें और निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें।
0 टिप्पणियाँ