खजरी ATM में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम: देहात पुलिस ने दबोचे दो बदमाश, एक नाबालिग; दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

 *सच की  आँखे* पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा  अजय पाण्डे एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय राणा के द्वारा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, पुलिस टीम गठित कर गंभीर अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के तहत अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का सक्षिप्त विवरण:-*

 थाना प्रभारी देहात पुलिस को दिनांक 29.07.2026 को सूचना मिली थी कि काराबोह डेम के पास स्थित

खंडर के अंदर 04-05 लोग बैठे है उनकी उम्र करीबन 18-19 साल की है उनके पास तलवार, चाकू, लोहे की राडे आदि सामान रखे है और वे सब आपस में बात कर रहे है कि आज रात्रि करीबन 12-01 बजे के बीच खजरी शराब भट्टी के पास स्थित ए.टी.एम. में डकैती डालना है और जो भी हमें रोकने का प्रयास करेगा उसे खत्म कर देंगे। प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाने से अतिरिक्त बल मय आर्म्स के बुलाकर अलग अलग पुलिस पार्टी बनाकर घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्त में लिया गया, उनके पास से डकैती में उपयोग करने के लिए रखे घातक हथियार एक लोहे की धारदार तलवार, लोहे का धारदार चाकू, एक लोहे की हथौडी, एक लोहे की राड बरामद कर आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शेष दो आरोपी मौके से फरार है जिनके लिये पुलिस टीमें तैयार कर संभावित स्थानों में दविश दी जा रही है। सभी आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्र. 425/2026 धारा 310(4),310(5) BNS, 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है एवं आरोपीयों को जेआर पर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी नीरज उईके के विरूद्ध पूर्व में थाना देहात, कोतवाली, कुण्डीपुरा में संपत्ति संबंधी कुल 04 मामले पंजीबद्ध है।

*👉गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-*

(1) नीरज उर्फ टूटू उईके पिता मदन उईके उम्र 18 साल निवासी ढीमराढाना छिंदवाड़ा।

(2) राहुल टेकाम पिता मनीराम टेकाम उम्र 19 साल निवासी ढीमराढाना थाना देहात छिंदवाड़ा।

जप्तशुदा मशरूकाः- एक लोहे की धारदार तलवार, लोहे का धारदार चाकू, एक लोहे की हथौडी, एक लोहे की राड बरामद की गई है।

*👉महत्वपूर्ण भूमिकाः-*

 निरी. गोविंद सिंह राजपूत, उनि. हर्ष नागले, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, प्रआर. अशोक रघुवंशी, टीकाराम उइके, आरक्षक सूरज चौहान, शेरसिंह रघुवंशी, उमेश उइके, सीताराम उइके एवं सायबर सेल के प्रआर. नितिन ठाकुर एवं आदित्य की विशेष भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default