सच की आँखे परासिया ---राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन गोंडवाना युवा सम्मेलन का गत दिवस अंबेडकर भवन अंबाड़ा में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान *मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरावेन भलावी, एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष प्रवीण धुर्वे,मोहिद खान, सावन धुर्वे, संदीप इवनाती मुख्य रूप से उपस्थित रहे।* कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार व मजबूती सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में युवा साथियों के द्वारा राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन की सदस्यता ली गई एवं उन्हें सदस्यता व नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान वक्ताओं ने एकजुट होकर जनहित समाज हित व समाज में जागरूकता लाने शिक्षा के प्रसार और युवाओं की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य सहित अन्य मुद्दों पर जोर दिया जिसकी रूपरेखा आगामी दिनों में बनाने की बात कही गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अंकित बरकड़े का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। *इस अवसर पर अंकित बरकड़े, मोनू बट्टी, राहुल उईके, प्रकाश अंधमान, अर्जुन धुर्वे, अन्नू मरकाम, राजेंद्र धुर्वे, जीतू धुर्वे, सुरेंद्र धुर्वे,सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा गोंडवाना युवा सम्मेलन का अंबेडकर भवन अंबाड़ा में किया गया आयोजन।
By -
जुलाई 07, 2026
0
Tags:
