सच की आँखे
छिन्दवाड़ा/31 जुलाई 2026/ म.प्र. जन अभियान परिषद बिछुआ के तत्वावधान में शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन अभियान परिषद की संवाद योजना के अंतर्गत प्रस्फुटन समिति (शक्ति संचय कार्यक्रम) की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं सह-प्रशिक्षण आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, कार्यक्रम अतिथि तहसीलदार बिछुआ श्रीमती विश्वकर्मा, आईटीआई प्राचार्य श्री दीपक डिगरसे एवं डॉ. रजत लोधी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों का पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत किया गया।
प्रमुख वक्ता म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार जैन ने मार्गदर्शन देते हुए विकासखंड की सभी प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समितियों के गठन के मूल उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु (पुल) का कार्य करती हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी अभियानों की महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।
बिछुआ तहसीलदार श्रीमती विश्वकर्मा ने सर्पदंश से बचाव संबंधित जानकारी दी। वहीं डॉ. रजत लोधी द्वारा एंटी वेनम इंजेक्शन की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। श्री बिसेन द्वारा जैविक कृषि की आधुनिक तकनीकों एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जैविक खेती अपनाने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण की सलाह दी।
विकासखंड समन्वयक श्री दीपक गेडाम ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने जन अभियान परिषद की मूल अवधारणा, इसके तीन प्रमुख स्तंभ—स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वावलंबन—तथा 'नवांकुर योजना', हरियाली यात्रा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, तिरंगा यात्रा एवं ग्रामीण विकास में जनभागीदारी के महत्व को विस्तार से समझाया।
प्रशिक्षण एवं आगामी अभियान बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों पर चर्चा की गई तथा इन्हें ग्राम स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इनमें प्रमुख रूप से हर घर तिरंगा यात्रा, स्वैच्छिकता पर्व, नशा मुक्त भारत अभियान, हरियाली अमावस्या, 'एक पेड़ मां के नाम' एवं सर्पदंश जागरूकता अभियान शामिल थे।
कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा विशिष्ट विषयों पर प्रशिक्षण भी दिया गया। श्री भारती द्वारा शिक्षा एवं संस्कार तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग शिक्षा के महत्व को समझाया गया। गायत्री परिवार से श्री विशाल बंदेवार ने जीवन में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए संस्कार शिक्षा पर विशेष व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद के सभी परामर्शदाता श्री विशाल बघेले, श्रीमती जमुना, श्रीमती सुमन कड़वे, श्री लक्ष्मीधर महोरे, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री विजय वर्मा, श्री भजन लाल वर्मा, श्री मनोज जैन, श्री अरुण राउत, श्री सुनील कोचे, श्री हरीचंद चौधरी, सीएम सोशल इटर्स श्री आशीष गोदेवार सहित विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री पप्पू चोरीया द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक श्री गेडाम द्वारा किया गया। उन्होंने मंचासीन सभी मुख्य अतिथियों का हृदय से धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई
