इंदौर में नमो नमो मोर्चा भारत की राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार के लिए हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
इंदौर। नमो नमो मोर्चा भारत की राज्य स्तरीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार के नेतृत्व में इंदौर में सम्पन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, राष्ट्रसेवा और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न स्तरों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता (एडवोकेट), रविकरण साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश राजन कुरुवर्थ, राष्ट्रीय खेल मंत्री रविराज सिंह जडेजा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता लकी पटेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर साहू, प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोलहानी, प्रदेश महामंत्री जेपी साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में इसरो के वैज्ञानिक रजनीकांत आर. पटेल, भारत की प्रथम महिला क्रिकेट कोच एवं गुजरात सरकार में कार्यरत रीना आर. जडेजा, गुजरात प्रदेश प्रभारी मार्कण्ड जरीवाला, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बी.के. साहू सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने भी सहभागिता की।
संगठन विस्तार के तहत दिनेश लाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता, सुनील नारायण लाल को प्रदेश अध्यक्ष (आईटी प्रकोष्ठ), शंभू दयाल को प्रदेश प्रवक्ता, राधेश्याम आस्तोलिया को प्रदेश अध्यक्ष (राजनीतिक प्रकोष्ठ), संतोष राज को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मुकेश टैंकर को प्रदेश अध्यक्ष (आईटी प्रकोष्ठ), श्रीराम साहू को प्रदेश प्रमुख मीडिया प्रभारी तथा रूपेश साहू को जिला अधिवक्ता अध्यक्ष (इंदौर) नियुक्त किया गया। इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ एवं विभिन्न जिलों और संभागों में भी अनेक नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार ने कहा कि संगठन में पद सम्मान का नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रसेवा की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिकाधिक युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता लकी पटेल ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में ललिता दिलीप ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं। बैठक का समापन राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन को देशभर में सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
