सीनियर अनुसूचित बालक छात्रावास में किया गया छात्रों की आंखों का परीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे जुन्नारदेव ----- रविवार 19 जुलाई को नगर के सीनियर अनुसूचित बालक छात्रावास जुन्नारदेव में छात्रों की आंखों का परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव के नेत्र विशेषज्ञ यूके नेमा द्वारा किया गया। इस दौरान 35 छात्रों की आंखों का परीक्षण किया गया जिनमें से 10 छात्रों को उनकी आंखों के नंबर के आधार पर चश्मा बनाकर निशुल्क वितरण किए जाने की बात डॉक्टर नेमा द्वारा कही गई। उन्होंने छात्रों को इस बात का भी प्रशिक्षण दिया की आंखों संबंधी परेशानी होने पर किस तरह उसका उपचार करें यदि आंख आ जाए तो एक दूसरे की रुमाल टाबिल आदि का उपयोग न करें। अपनी आंखों को किस तरह सुरक्षित रखें इस विषय में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्रावास का स्टाफ उपस्थित था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default