सड़क सुरक्षा अभियान: छिंदवाड़ा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 वाहनों पर चालानी कार्यवाहीहूटर, काली फिल्म, VIP स्टीकर और बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों पर शिकंजा, 29,500 रुपए वसूला समन शुल्क

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आँखे छिंदवाड़ा। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा विशेष अभियान के तहत छिंदवाड़ा यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामेश्वर चौबे के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार लोहित सेंडे एवं टीम द्वारा 1 अगस्त को निजी वाहनों में अनाधिकृत रूप से लगाए गए हूटर, फ्लैश लाइट, VIP स्टीकर, काली फिल्म तथा बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान 63 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 29,500 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। इनमें बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 35 वाहनों से 17,500 रुपए, काली फिल्म लगे 19 वाहनों से 9,500 रुपए, अनाधिकृत VIP स्टीकर लगे 3 वाहनों से 1,500 रुपए तथा फ्लैश लाइट लगे 2 वाहनों से 1,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा 4 वाहनों से अनाधिकृत रूप से लगे हूटर भी हटाए गए। यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default