लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल बोरगांव में छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण, बंडू वाघमारे को दी भावभीनी विदाई

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें न्यूज़ बोरगांव। लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल, बोरगांव में छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री नाना मोहोड उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को कम करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आलिया मैडम ने की। इस अवसर पर बोरगांव सरपंच पंकज दातारकर, डॉ. सेवाक्रम गमें, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, सरपंच मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे, नामदेव बोबडे, प्रफुल्ल देवतले, ज्ञानेश्वर ताजने, रामराव मर्सकोलहे, तीनखेड़ा सरपंच हरि धुर्वे, सूर्यभान चीपडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बंडू वाघमारे को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भावभीनी विदाई भी दी गई। उपस्थित अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों में श्वेता पुस्देकर, संगीता ढोके, सविता हिंगवे, भारती चौरासे, ममता बारस्कर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default