मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मन को भाए छिंदवाड़ा के खूबसूरत होम स्टेपर्यटन ग्राम काजरा के होम स्टे हितग्राही से मुलाकात में मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने होम स्टे परियोजना को सराहा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

 सच की आँखे
छिन्‍दवाड़ा/08 अगस्त 2026/
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा छिंदवाड़ा में विकसित किए गए पर्यटन ग्रामों में बने होम स्टे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मन को भा गए हैं। बीते रोज छिंदवाड़ा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटन ग्राम काजरा के होम स्टे हितग्राही श्री सनोद नागवंशी से कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में मुलाकात की। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा में क्रियान्वित की जा रही ग्रामीण होम स्टे परियोजना की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दी गई। उन्हें जानकारी दी गई कि इस परियोजना के तहत कई ग्रामीण व आदिवासी परिवार स्वरोजगार व अतिथि सत्कार की नई परिभाषा लिख रहे हैं और प्रतिमाह बेहतरीन आय प्राप्त कर रहे हैं। इस कार्य में महिलाएं भी बढ़-चढक़र सहभागिता कर रही
हैं।
       मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि छिंदवाड़ा में सबसे अधिक होम स्टे निर्मित हुए हैं और देश-विदेश के पर्यटकों की पंसद बन कर उभर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटन विकास की दिशा में और बेहतर कार्य करने, गांवों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर काजरा गांव की खूबसूरती से भरा होम स्टे का छायाचित्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default