पुराने समाचार पत्र-पत्रिकाओं की रद्दी विक्रय हेतु 23 सितंबर तक निविदाएं आमंत्रित
छिंदवाड़ा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, छिंदवाड़ा द्वारा विगत वर्षों के पुराने समाचार पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों की कतरनों की रद्दी के विक्रय हेतु सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
इच्छुक निविदाकार निर्धारित शर्तों के अधीन अपनी निविदाएं 23 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय, कक्ष क्रमांक-38 में जमा कर सकते हैं।
प्राप्त निविदाएं 23 सितंबर को ही दोपहर 1 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जाएंगी।
Tags
छिंदवाड़ा