खेतों से बोरवेल की लीड चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 1.21 लाख रुपये का मशरूका जब्त

खेतों से बोरवेल की लीड चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 1.21 लाख रुपये का मशरूका जब्त
खेतों से बोरवेल की लीड चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 1.21 लाख रुपये का मशरूका जब्त

देहात पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा, 1200 फीट बोरवेल लीड बरामद; पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

मनेश साहु संपादक एवं मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष छिन्दवाड़ा 9407073701

सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। जिले के देहात थाना पुलिस ने खेतों में लगे बोरवेल की लीड चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1200 फीट बोरवेल लीड बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार 100 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

दो प्रकरणों में हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, ग्राम गुरैया क्षेत्र में 15 एवं 16 अक्टूबर की दरमियानी रात खेतों में सिंचाई के लिए लगी मोटरों की लीड चोरी हो गई थी। रामकृपाल साहू सहित आसपास के किसानों के खेतों से लगभग 415 फीट लीड चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में थाना देहात में अपराध क्रमांक 618/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आकाश उइके और वीरेन्द्र तेकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। उनके कब्जे से लगभग 450 फीट लीड, जिसकी कीमत करीब 55 हजार रुपये है, बरामद की गई।
दूसरे मामले में भी दो आरोपी गिरफ्तार
दूसरे मामले में अंकुर शुक्ला के गुरैया रिंग रोड स्थित खेत से 13 अक्टूबर को लगभग 800 फीट लीड और सिंचाई ड्रिप के 10 बंडल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 619/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधमान भारती और विनय सरेयाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से लगभग 750 फीट लीड, जिसकी कीमत करीब 66 हजार 100 रुपये है, बरामद की गई।

चारों आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश उइके (29), वीरेन्द्र तेकाम (40), बुधमान भारती (38) और विनय सरेयाम (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आकाश उइके के विरुद्ध पूर्व में शराब तस्करी तथा बुधमान भारती के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। चारोंघ आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, सउनि संदीप सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक अशोक रघुवंशी, आरक्षक सौरभ बघेल, सूरज सिंह चौहान, शेरसिंह रघुवंशी तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन एवं आरक्षक आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।सहयोगी जनता, सक्रिय पुलिस, सुरक्षित समाज।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने