बिछुआ क्षेत्र में 15 अक्टूबर को 9 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंदसुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती, बिछुआ सहित आसपास के कई गांव होंगे प्रभावित

बिछुआ क्षेत्र में 15 अक्टूबर को 9 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद

सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती, बिछुआ सहित आसपास के कई गांव होंगे प्रभावित

छिंदवाड़ा। बिछुआ एवं आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार, 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, चौरई के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 132/33 केवी उपकेंद्र बिछुआ में स्थापित 50 एमवीए ट्रांसफार्मर पर पोस्ट मानसून रखरखाव एवं मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते निर्धारित अवधि में विद्युत प्रदाय बंद रखा जाएगा।

इन उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र होंगे प्रभावित

रखरखाव कार्य के कारण चौरई संभाग के वितरण केंद्र बिछुआ, खमरा एवं खमारपानी के अंतर्गत आने वाले सभी उच्चदाब कनेक्शनों के साथ 33/11 केवी उपकेंद्र बिछुआ, जाखावाड़ी, खमरा, सागर, खमारपानी एवं धनेगांव से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इन गांवों में रहेगी बिजली कटौती

विद्युत विभाग के अनुसार, बिछुआ शहर के अलावा गोनी, जाखावाड़ी, निशानदर्याव, बामला, नवलगांव, रैयपुरा, केकड़ा, मोहपानी, कुंडारैयतवाड़ी, झामटा, आमाकुही, उल्हावाड़ी, सामरबोह, डोकलीकला, खैरीमाली, सुरंगी, पानाथावड़ी, गोनावाड़ी, खमरा, किशनपुर, थोटामाल, पाथरी, पिपरियाखुर्द, सागर, गुमतरा, जमुनियाकला, लोहारबतरी, चोरबतरी, अकलमा, डोलापांजरा, ग्वारीमाल, खमारपानी, गढ़वानी, तुमड़ागड़ी, अंबाड़ी, कपूरखेड़ा, जामुनटोला, घाटकामटा, देवरी, सांवरी, पलासपानी, धनेगांव, कढैया एवं पुलपुलडोह सहित संबंधित उपकेंद्रों से जुड़े अन्य गांवों में भी विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।

जरूरत के अनुसार बदल सकती है कटौती की अवधि

विद्युत विभाग ने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की निर्धारित अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यों की योजना बना लें।

बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने