त्वरित उपचार से बच सकती है जान, स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों का परीक्षण

त्वरित उपचार से बच सकती है जान, स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों का परीक्षण
त्वरित उपचार से बच सकती है जान, स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों का परीक्षण

कुंडली कलां। स्थानीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडली कलां में 14 अक्टूबर 2026 को जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडली कलां की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि रसैला एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।
डॉ. रश्मि रसैला ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने, कुत्ते के काटने पर रेबीज से बचाव के लिए समय पर उपचार कराने तथा सीपीआर के माध्यम से आपात स्थिति में जीवन बचाने के बारे में जागरूक किया।
शिविर में छात्राओं को स्तन में गांठ, खून की कमी, सिकल सेल बीमारी और माहवारी में अनियमितता जैसी समस्याओं के संबंध में उचित उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने