पन्ना में पांच थाना प्रभारियों के तबादले, रोहित मिश्रा को अमानगंज की कमान
एसपी निवेदिता नायडू ने जारी किए आदेश, हेमंत नायक बने कोतवाली थाना प्रभारी
पन्ना। जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने पांच थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार, अजयगढ़ थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर को रक्षित केंद्र पन्ना भेजा गया है। वहीं, लगभग तीन वर्षों तक कोतवाली थाने की जिम्मेदारी संभालने वाले रोहित मिश्रा को अमानगंज थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में देवेंद्र नगर थाना प्रभारी रहे संतोष सिंह यादव को अजयगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि अनिल राजपूत को देवेंद्र नगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी हेमंत नायक को दी गई है।
इसके अलावा, रक्षित केंद्र पन्ना में पदस्थ गिरजा शंकर बाजपेई को धरमपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसकर्मी कार्यभार संभालेंगे।
Tags
पन्ना