वन्यजीवों के प्राकृतिक जीवन को निहारने एक बार कान्हा जरूर आएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादवकान्हा किसली में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा, वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता को बताया प्रदेश की धरोहर

वन्यजीवों के प्राकृतिक जीवन को निहारने एक बार कान्हा जरूर आएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कान्हा किसली में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा, वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता को बताया प्रदेश की धरोहर

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के वन और वन्यजीव प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर हैं। वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में विचरण करते देखने के लिए पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों को कम से कम एक बार कान्हा नेशनल पार्क जरूर आना चाहिए। मुख्यमंत्री सोमवार को मंडला जिले के कान्हा किसली में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क जैव विविधता और वन्यजीवों के लिए विशेष पहचान रखता है। मध्यप्रदेश के वन बाघ, तेंदुआ, लकड़बग्घा सहित अनेक वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारहसिंगा के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए भी प्रयास किए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्बसाहट परियोजना आगे बढ़ रही है।

जंगली भैंसों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और वहां की सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश में जंगली भैंसों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है। रविवार को कान्हा क्षेत्र में छह मादा और दो नर जंगली भैंसों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाघ, तेंदुआ, मगरमच्छ, घड़ियाल और गिद्धों सहित विभिन्न वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। वन्यजीव मध्यप्रदेश के पर्यटन को भी नई पहचान दे रहे हैं।

प्राकृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार वन, वन्यजीव और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इन प्रयासों से प्रदेश की जैव विविधता को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बाघ, तेंदुआ, घड़ियाल और मगरमच्छ जैसे वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयास प्राकृतिक धरोहर को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने वन्यजीवों और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने