![]() |
इस अवसर पर म.प्र.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन ने नगरवासियों को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान के अंतर्गत शामिल केंद्र एवं राज्य शासन की सभी योजनाओं की जानकारी दी और अभियान का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निर्वाचन की आचार संहिता के कारण मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत सर्वे का कार्य एक अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है। इसके लिए सभी वार्डों के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सर्वे दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने इस कार्य में सभी नव निर्वाचित पार्षदों से भी पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने राजस्व अमले को हितग्राही पट्टा वितरण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अमला और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान से जुड़े नगरीय निकायों के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


