![]() |
खैरा पलारी_
सिवनी जिला के केवलारी तहसील अंतर्गत आने वाले राजस्व निरीक्षक मंडल पलारी जो कि राजस्व क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत बड़ा क्षेत्र कहलाता है
ज्ञात होवे कि राजस्व निरीक्षक मंडल पलारी के अंतर्गत 15 हल्का अंतर्गत 38 गांव का कार्य संपादित होता यहां यह बताना उचित होगा कि पूर्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री किसान पुत्र शिवराज सिंह चौहान का पलारी चौराहा आगमन हुआ था जहां हजारों की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा क्षेत्रीय किसानों छात्र-छात्राओं की मांग पर पलारी को उप तहसील बनाने की घोषणा की गई थी प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए किंतु केवलारी विधानसभा में भाजपा का विधायक ना होने के कारण पलारी राजस्व निरीक्षक मंडल को उप तहसील बनाना शायद मुश्किल कार्य था पलारी राजस्व निरीक्षक मंडल क्षेत्र के किसानों को राजस्व संबंधी, छात्र-छात्राओं से संबंधित एवं अन्य छोटे-छोटे कार्यों के लिए केवलारी का चक्कर काटना पड़ता है पूरा दिन बर्बाद हो जाता है फिर भी समय पर काम नहीं हो पाता
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा क्षेत्रीय किसानों एवं छात्र छात्राओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए केवलारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राकेश पाल से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मांग है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पलारी को उपतहसील बनाने की जो घोषणा की गई है उस घोषणा को पूरी करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें
उप तहसील बनने से क्षेत्रीय किसान ,छात्र छात्राओं का सपना साकार होकर केवलारी के चक्कर ना काटते हुए उचित समय पर काम भी होगा साथ ही समय की भी बचत होगी एवं किसान पुत्र प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा भी पूरी होगी


