विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का हुआ गठन

 विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड  दमूआ के खण्ड हिरदागड़  के ग्राम तेलीबट में बैठक रखी गई जिसमें जिला मंत्री गोलू सूर्यवंशी जी ने उद्बोधन दिया जिसमें सेवा सुरक्षा संस्कार की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
हमारे क्षेत्र में चल रही धर्मान्तरण को रोकने व हमारे क्षेत्र में रह रहे भोलेभाले आदिवासी समुदाय इस धर्मान्तरण का मुख्य रूप से शिकार हो रहे है। जिला मंत्री जी ने बतलाया कि अगर अपने क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना करें।  सर्वसहमति से ग्राम समिति  का गठन किया गया मुख्य रूप से उपस्थित विश्व हिंदू परिषद प्रखंड दमुआ  अध्यक्ष- जग्गू यदुवंशी, प्रखंड  सह संयोजक- कपिल यदुवंशी, छिंदीकामत  द्वारा बैठक संपन्न हुई । जिसमें  विश्व हिंदू परिषद  ग्राम अध्यक्ष - यशवंत यदुवंशी         संयोजक-  धनराज यदुवंशी जी ग्राम सह- साहिल यदुवंशी  गौरक्षा प्रमुख - विपिन यदुवंशी ग्राम बल उपासना प्रमुख- उमेश यदुवंशी प्रचार प्रसार प्रमुख संदीप यदुवंशी महाविद्यालय प्रमुख-  गोपाल यदुवंशी  सत्संग प्रमुख - भुवनेश यदुवंशी  मठ मंदिर प्रमुख- बलराम यदुवंशी सुरक्षा प्रमुख धर्मदास   यदुवंशी सभी को दायित्व दिया व जय श्री राम के जयघोष लगवाए गए,जिसमे भारी संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ