उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.पक्षवार द्वारा आज चलिष्णु इकाई और पॉलीक्लीनिक छिंदवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण


उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज चलिष्णु इकाई छिंदवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उन्होंने निरीक्षण के दौरान चलिष्णु ईकाई में ग्राम कुसमेली से आई महिलायें श्रीमती सरस्वती महोबे, श्रीमती समनिया भलावी, श्रीमती कलाबाई महोबे और श्रीमती मंजू यादव को बकरी पालन व अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी ।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.पक्षवार ने पॉलीक्लीनिक का भी निरीक्षण किया । उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों/कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये । उन्होंने पशु चिकित्सालय में साफ-सफाई रखने, संपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने, कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य और एन.एल.एम., के.सी.सी., एन.ए.आई.पी.और उपचार व अन्य विभागीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये । उन्होंने एक्सरे मशीन, सोनोग्राफी मशीन व अन्य उपकरणों का भी निरीक्षण किया जो दुरूस्त पाये गये। उन्होंने सभी पशुपालकों को पशुओं का उपचार कराते समय समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ