बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत बाल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी का प्रदर्शन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत महिला एवं विकास विभाग द्वारा गत दिनों बाल संरक्षण विषय पर छिंदवाड़ा जिले के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की चित्रकला प्रदर्शनी का आज डेनियलसन डिग्री कालेज छिंदवाड़ा में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित युवा उत्सव के कार्यक्रम में प्रदर्शन किया गया। चित्रकला प्रदर्शनी में सुरक्षित शहर, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, भ्रूण हत्या आदि विषय शामिल थे।

महिला एवं बाल जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कल्पना रिछारिया ने बताया कि बाल अधिकार संबंधी चित्रकला प्रदर्शनी का उदेश्य समाज खासकर युवाओं में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार के प्रति जागरूकता लाई जा सके और युवा जनों को इस मुद्दे पर संवेदनशील बनाया जा सके जिससे बच्चों के विरूध्द होने वाले अपराधों में कमी आ सके। चित्रकला प्रदर्शनी के साथ ही बच्चों के मुद्दों पर भी युवाओं से संवाद किया गया जिसमे युवाओं ने बाल संरक्षण पर अपने विचार रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default