 |
|
हर्रई विकास खंड के अंतर्गत ग्राम धनोरा मैं अंशकालीन भ्रत्य अस्थाई कर्मचारियों रसोइयों की बैठक आउटसोर्स की प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा की अध्यक्षता में रखी गई जिसका मूल उद्देश वेतन वृद्धि व नियमितीकरण को लेकर चर्चा की गई जिसमें विभिन्न स्कूलों से अस्थाई कर्मचारी व सभी विभागों से अस्थाई कर्मचारी उपस्थित हुए निर्णय लिया गया कि आगामी 29 दिसंबर को भी बैठक का आयोजन धनौरा मैं होगा जिसमें सभी विभागों के अस्थाई कर्मचारी इस बैठक में सम्मिलित होंगे बैठक को जय कुमार डेहरिया ,विनोद सल्लाम ,पुरुषोत्तम डेहरिया के द्वारा भी संबोधित किया गया जिसमें मुख्य रुप से ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील नेमा, बबलू डेहलिया, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष पारस बाथरी, संगठन के साथी प्रकाश अहिरवार, आशा डेहरिया नीलेश डेहरिया, श्याम सिंगोतिया संत कुमारी डेहरिया, कुमारी डेहरिया, राजकुमार कहार, जीतलाल कुमरे, गणेश डेहरिया, बबीता डेहरिया आदि उपस्थित हुए। इस महंगाई के समय में रसोइयों का वेतन ₹2000 प्रति माह सफाई कर्मचारियों का वेतन 4000 से 5000 हजार ऊंट के मुंह में जीरा के समान है, जो समय पर भी वेतन नहीं हो पाता ऐसी स्थिति में अस्थाई कर्मचारी परेशान है इस विषय को लेकर बैठक का आयोजन किया गया हमारी मुख्य मांगे यह है कि हमारा स्थाईकरण हो तथा वेतन भी निश्चित होना चाहिए कभी वेतन कम कभी वेतन ज्यादा, किसी किसी संकुल में वेतन हो जाता है और किसी संकुल में वेतन नहीं होता ऐसी स्थिति में अस्थाई कर्मचारी परेशान है। आक्रोशित कर्मचारियों ने यह बैठक का आयोजन किया, बैठक में आभार प्रदर्शन संतकुमारी डेहलिया के द्वारा किया गया।_