कलेक्टर ने किया नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार की सुबह नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रसंस्करण केंद्र जामुनझिरी पहुंचकर कम्पोस्टिंग प्लांट, मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी (एम.आर.एफ.) एवं फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का निरीक्षण किया I कलेक्टर ने फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट से फीकल स्लज के प्रसंकरण की सम्पूर्ण जानकारी ली और आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मद्देनजर सभी प्रसंस्करण केन्द्रों को नियमित व सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए I उन्होंने निर्देश दिये कि सभी प्रसंस्करण केन्द्र नियमानुसार संचालित हों और कचरे का शत-प्रतिशत प्रसंस्करण किया जाये । निरीक्षण के दौरान नगरपालिक निगम आयुक्त श्री राहुल सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री ईश्वर सिंह चंदेली, सहायक आयुक्त श्री आर.एस.बाथम और निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default