संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन:-कन्हान बचाओ आंदोलन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
:-कन्हान बचाओ आंदोलन और अभियान के प्रथम चरण के अंतिम दिन सोमवार को दोपहर दो बजे से क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और शाखाओं के प्रतिनिधि उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपने शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख वक्ताओं ने तानसी से लेकर मोहन कालरी तक जितने भी प्रस्तावित जीवनदायिनी परियोजनाओं को मंजूरी देकर शीघ्र शुरुआत होती हैं तो कन्हान क्षेत्र को पेंच क्षेत्र में विलय करने की जरूरत नहीं होगी। क्षेत्र को बचाने मजदूरों के साथ सभी का समर्थन से क्षेत्र को आवश्यक रूप से बचाया जा सकता है। ज्ञापन क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री बी०रामाराव कन्हान क्षेत्र के हस्ते वेकोलि सीएमडी और डी०पी०महोदय,डी०टी०महोदय, आंदोलनरत संयुक्त मोर्चा के वेकोलि अध्यक्ष और महासचिव तथा संचालन समिति सदस्य को प्रति दी गई। ज्ञापन सौंपने में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों में सीटू युनियन कन्हान पेंच अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, महासचिव मीरहसन,सचिव अशोक भारती,एचएमएस युनियन कन्हान अध्यक्ष सुखराम सय्याम, महामंत्री मनोज ढग सहित सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों में दीपक नागले, मनोज राय, मतीन खान, विजय पाटिल,असलम बेग सहित शाखाओं के पदाधिकारी तथा सीटू के क्षेत्रीय पदाधिकारियों में मो०अनवर, संतोष साहू, दीलीप भारती, बक्कसीस अलि, शंकर लाल, नितिन साहनी सहित शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव तथा सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default