जिले के किसानों को मौसम संबंधी सलाह

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

भारत सरकार के भारतीय मौसम विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबध्द आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा आगामी 4 दिनों के मौसम को देखते हुये जिले के किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।

      आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.विजय पराडकर ने बताया कि अगले 96 घंटों के दौरान 8 से 11 जनवरी तक साफ बादल रहने और बारिश नहीं होने तथा 8 जनवरी को मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री.सेन्टीग्रेट और न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री.सेन्टीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 82-86 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 49-55 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशाओं में बहने एवं 7-10 कि.मी.प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default