श्री श्री 1008 सुखराम दास जी महाराज आंचल कुंड दरबार दादा जी के चरण पखार की गई भव्य अगवानी।
अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह सपरिवार रहे उपस्थित।
हर्रई।। अमरवाड़ा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने सपरिवार श्री श्री 1008 सुखराम दास जी महाराज दादाजी आंचल कुंड दरबार के चरण पखार आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा व्यास कृष्णप्रिया उषा दीदी द्वारा सुदामा चरित के मार्मिक प्रसंग की सुंदर व्याख्या प्रस्तुत की गई। सच्चा मित्र भौतिक सुख सुविधाओं के बावजूद किस तरह अपने बचपन के मित्र को याद करता है तथा उसकी दयनीय स्थिति एवं निर्धनता पर घृणा न करते हुए, मित्र के स्वागत में सर्वस्व त्याग कर दौड़ा चला जाता है।
आधुनिक व्यस्ततम परिवेश में प्रगाढ़ मित्रता तथा एक मित्र का दूसरे मित्र के प्रति कर्तव्य एवं निष्ठा का बोध कराने वाले करुण एवं हृदयस्पर्शी व्याख्यान सुन श्रोता झूम उठे। अमरवाड़ा विधायक ने नगर वासियों के साथ बैठकर कथा श्रवण की। इस अवसर पर नगर परिषद हर्रई अध्यक्ष श्रीमती संगीता डेहरिया, उपाध्यक्ष अभिषेक मोनू साहू, चंद्रसी कुडापे जनपद सदस्य, सभी पार्षद गण एवं बड़ी संख्या में हर्रई नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।
![]() |




