सुशासन संस्थान भोपाल के छिंदवाड़ा जिला पंचायत में पदस्थ सीएम फेलो श्री जैन ने संपूर्ण साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत संबंधित जिले के निवासी युवा जिनकी उम्र 19 से 29 वर्ष हो और जिन्होंने पिछले दो वर्षों में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हों, वे इस योजना में पात्र हैं । इन पात्र आवेदकों को 6 माह की अवधि के लिए 8000 रुपये प्रतिमाह स्टाइफंड प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे जुड़ी समस्यायों को समझने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत चयन की व्दितीय प्रक्रिया भी 6 जनवरी को पूर्ण रूप से सम्पन्न हो चुकी है। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सहायक संचालक जनसंपर्क सुश्री नीलू सोनी, जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन श्री मोहन प्रजापति, विवेकानंद कैरियर योजना के संभाग स्तरीय संयोजक प्रो.पी. एन.सनेसर, लेखाधिकारी जिला पंचायत मनरेगा श्री नवीन साहू, आई.टी.आई.के प्रशिक्षण अधिकारी श्री अरुण देशमुख व सुश्री अश्वनी डोंगरे, पुलिस प्रशासन, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री प्रीतम मालवीय, भृत्य, एन.एस.एस.के स्वयंसेवकों आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।

0 टिप्पणियाँ