
परासिया के अंतर्गत आने वाली न्यूटन में मनाया गया बड़ा देव् स्थापना दिवस बड़ा देव सेवा समिति द्वारा वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया, वार्ड नं2 चिखली वस्ती से भव्य रैली ढोल नगाड़ों, भव्य आतिशबाजी से निकाली गई,बड़ा देव् पूजन आदिवासी पंडा योगेंद्र तेकाम जी द्वारा महासुमरनी कराई गई,आदिवासी प्रतिभाओ द्वारा संस्कृतिक प्रस्तुति दी, वक्ताओं द्वारा समाज सुधार,धर्मांतरण रोकने,शिक्षा सुधार,नशामुक्ति, व्यपारिक विकासः सहित समाज को संगठित होकर शोषण व अत्यचार से लड़ने की बात कही गई,सभी प्रतिभाओं को उपहार ,प्रशस्ति पत्र दिया ,भोजन प्रसाद वितरित किया गया, कार्यक्रम आयोजक महेश सराठी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, माया धुर्वे जिलाउपाध्यक्ष, राकेश सरयाम ब्लॉक अध्यक्ष, सुभाष नर्रे कार्य.अध्यक्ष, राहुल सराठी ब्लॉक उपाध्यक्ष, नंदू इरपाची,समिति अध्यक्ष, सतीश सराठी समिति उपाध्यक्ष, अश्विनी मरकाम कोषाध्यक्ष,मुख्य अतिथि झीनानंद परतेती जी तुलतुला बंजारी माई प्रमुख, सोहन बाल्मीक विधायक परासिया ,ताराचंद बाबरिया पूर्व विधायक परासिया, संजय सराठी जिला उपा.रूपेश इरपाची,विजय बरकड़े,संजय उइके,अनिकेत सराठी,सत्यवान उइके, पार्षद सीमा इरपाची,निधि यादव, पूर्व पार्षद-दुर्गा उईके ,रायवती सराठी,अंजू उईके,सशि परतेती गीता मरकाम,दीना मरकाम,लक्की युनाती,अमर धुर्वे, निकलेश मर्सकोले, विककी कवरेती ,सहित हजारों आदिवासी सगाजन उपस्थित हुए

