जिले के विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के विकासखंड जुन्नारदेव के 5 ग्रामों में विकास यात्रा संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


जिले के विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के विकासखंड जुन्नारदेव में आयुष्मान भारत की थीम पर विकास यात्रा आज ग्राम डुंगरियाभरदागढ़ से प्रारंभ हुई और ग्राम भरदागढ़, रामपुर व बानाबेहरा होते हुये ग्राम कांगरासिंदरई पहुंची । विकास यात्रा के दौरान ग्राम भरदागढ़ में आयोजित सभा में ग्राम डुंगरियाभरदागढ़, राखीकोल, माण्डई, चुरनीचौगान, भरदागढ़, बेलनीढाना, पिंडरईकला, बाकातवा व पाढरवनग्राम, ग्राम रामपुर में आयोजित सभा में ग्राम रामपुर, चउमउ, लकडबंधी, सेंदालघुदी व केरिया, ग्राम बानाबेहरा में आयोजित सभा में ग्राम बानाबेहरा, मारेगांव, चिचोली, बिछुआ, मेढका, टेकाढाना, करजई व डेहरी और ग्राम कांगरासिंदरई में आयोजित सभा में ग्राम कांगरासिंदरईमऊ, नूनखड़क, कुसुमपाठ, बारूढाना, टाण्डसी, लाखापुर, चंदनियाकोयलवाडी, बाकोड़ी, उमरडोह, दानवा, करजपानीघुदी, डोडरामउ व बिरमडोह के ग्रामवासी शामिल हुये। सभा के दौरान हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करने के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन किया गया व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । साथ ही निर्माण कार्यों के भूमिपूजन/लोकार्पण किये गये और ग्रामवासियों से आवेदन प्राप्त किये गये। विकास यात्रा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें और ग्रामीणजन मौजूद थे।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default