माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.की कक्षा 12वीं की परीक्षा में आज 24722 परीक्षार्थियों ने दी हिन्दी विषय की परीक्षा

जिला व विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दलों ने 59 परीक्षा केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिले में आज माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.की कक्षा 12वीं की परीक्षा जिले के सभी 11 विकासखंडों के 148 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई जिसमें 25 हजार 298 परीक्षार्थियों में से 24 हजार 722 परीक्षार्थियों ने हिन्दी विषय की परीक्षा दी तथा 576 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे । जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल सिंह बघेल व उनके दल द्वारा आज 5 परीक्षा केन्द्रों और सहायक संचालक शिक्षा श्री आई.एम.भीमनवार व उनके दल द्वारा 6 परीक्षा केन्द्रों तथा जिला व विकासखंड स्तरीय अधिकारियों और उनके दल द्वारा 48 परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण दलों को परीक्षा केन्द्रों में आज कोई भी नकल प्रकरण नहीं मिला ।  
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि उन्होंने अपने दल के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतरवाड़ा, कुहिया व पांजरा और शासकीय कन्या व बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांद एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री भीमनवार ने उनके दल के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारना, बोहनाखैरी, चौरई व बीझावाड़ा, डी.पी.मिश्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरई, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरई और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चौरई के परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों के दल ने विकासखंड छिंदवाड़ा में 4 व चौरई में 8 तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने दल के साथ विकासखंड छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, मोहखेड़, सौंसर, परासिया, जुन्नारदेव व बिछुआ में 3-3, विकाखंड चौरई व तामिया में 4-4, विकासखंड पांढुर्णा में 5 और हर्रई में 2 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । उन्होंने बताया कि विकासखंड छिंदवाड़ा में 5048, अमरवाड़ा में 2046, चौरई में 2144, मोहखेड़ में 1847, सौंसर में 1899, पांढुर्णा में 2112, परासिया में 3465, जुन्नारदेव में 2289, तामिया में 1529, हर्रई में 1251 और बिछुआ में 1092 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ