26 मार्च 2023
आज राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा जिला छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय बैठक छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
14 अप्रैल को छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने के लिए 29 से ज्यादा सामाजिक संगठनों ने निर्णय लिया है, जिसका प्रचार प्रसार क्रांति मोर्चा के पदाधिकारी सदस्यगण बहुत तेजी से कर रहे हैं, छिंदवाड़ा की समस्त संविधान को मानने वाली जनता एकत्रित होकर संविधान विरोधियों को एक कड़ा जवाब देने का काम करेगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा बहुत तेजी से मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों में फैला है नव युवकों ने इसमें बहुत तेजी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है खासकर एससी ओबीसी और एसटी के विद्यार्थी और अन्य पदाधिकारी बनकर अपनी अहम भूमिका निभा रहे।
आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अप्रैल को सिवनी जिला मुख्यालय में होने वाले आदिवासी अधिकार सम्मेलन में सभी जिलों के साथी उपस्थित होंगे और इस देश का मूलनिवासी समुदाय एससी ओबीसी धार्मिक रूप से अल्पसंख्याक सभी अपने आदिवासी पुरखा और आदिवासियों के वंशज हैं सभी एकत्रित होकर इस देश के संविधान को बचाने के लिए और अपने मूलभूत अधिकार को संरक्षित रखने के लिए एकत्रित होंगे और संविधान विरोधी ताकतों से वैचारिक रूप से लड़ेंगे।
राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने रोजगार के संबंध में सभी युवाओं को कहा कि आप अपने अपने स्तर पर अपने कार्य को करते हुए एक ऑप्शनल कोई भी व्यापार भी करेंगे और उस व्यापार का प्रचार प्रसार और मदद के लिए राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के समस्त युवा एक साथ एकत्रित होकर उसको बढ़ाने हेतु एक दूसरे की मदद करेंगे।
राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा का गठन ग्रामीण ग्राम पंचायत मंडल उपखंड खंड ब्लॉक और जिला स्तर पर किया जाएगा इस पर सभी ने अपनी रजामंदी व्यक्त करी।
14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने के लिए बाबा साहेब के मिशन को और उनके विचारों को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष देवरावेन भलावी, प्रदेश महासचिव रामभरोस जी, प्रदेश संचालक दीपक भाई, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष आकाश धुर्वे, उपाध्यक्ष जितेंद्र ककोड़िया, जिला प्रभारी अंकित पटेरिया जी, जुन्नारदेव ब्लॉक सचिव विजय नागवंशी जी, चौरई ब्लॉक अध्यक्ष कमल भाई, जिला मीडिया प्रभारी रुद्रा भाई, जिला महासचिव देवेंद्र भाई, छिंदवाड़ा ब्लॉक पदाधिकारी मनोरम बट्टी, तुलसी धुर्वे, प्रदेश संरक्षक संजय जी, नेहा धुर्वे, कामनी इरपाची, सोना उईके अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


