कलेक्टर श्रीमती पटले ने किया पेयजल की सुचारू आपूर्ति के दृष्टिगत मंधान बांध और पिकअप वियर चरई का आकस्मिक निरीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज जिले की परासिया तहसील में पेयजल की सुचारू आपूर्ति के दृष्टिगत पेंचव्हेली समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत मंधान बांध और पिकअप वियर चरई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उन्होंने निरीक्षण के दौरान बांध स्थल पर संग्रहित जल की मात्रा की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और योजना से संबंधित नगरीय निकायों और पंचायतों में आगामी ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री बी.एल.उईके, तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल, नायब तसीलदार श्रीमती नीलिमा राजलवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री रविकांत उके, पीएचई के एसडीओ श्री संजय वानखेड़े व उप यंत्री श्री एच.के.वर्मा, नगरीय निकाय परासिया, न्यूटन चिखली और चांदामेटा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका के एसडीओ श्री विनय शुक्ला और अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।  

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default